Home Haryana पलवल में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1673 केसों की हुई ...

पलवल में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1673 केसों की हुई सुनवाई

99
0
14 दिसंबर, पलवल—पलवल जिले में शनिवार को न्यायिक परिसर में चतुर्थ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की सचिव मेनका सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत का यह आयोजन जिला स्तर के साथ-साथ उपमंडल स्तर पर स्थित अदालतों में भी किया जा रहा है। जिसमें 1673 केसों को सुनवाई की जा रही है।
सीजेएम मेनका सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत में मनी रिकवरी केस, लेबर डिस्प्यूट, बिजली व पानी बिल के संबंधी मामले, आपराधिक, वैवाहिक, दुर्घटना संबंधी, रखरखाव मामले, भूमि अधिग्रहण मामले, अन्य दावे संबंधी और अदालत में लंबित अधिक से अधिक केसों का निपटारा करने का पूरा प्रयास किया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन का मुख्य ध्येय यही है कि अधिक से अधिक केसों का निपटान आपसी सहमति के आधार पर किया जा सके। राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से लोगों को कम समय में न्याय प्राप्त होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here