Home Haryana प्रदेश के लगभग एक लाख लाभार्थियों को मिले हैप्पी कार्ड..मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों...

प्रदेश के लगभग एक लाख लाभार्थियों को मिले हैप्पी कार्ड..मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद

111
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)- हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (हैप्पी स्कीम) के तहत प्रदेश के लगभग एक लाख लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड वितरित किये गए। इस योजना के तहत करनाल में राज्य स्तरीय कार्यक्रम डा. मंगल सैन ऑडिटोरियम हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर योजना की विधिवत शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थियों को अपने हाथों से हैप्पी कार्ड प्रदान किये। इस अवसर पर परिवहन मंत्री असीम गोयल भी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
इस अवसर पर  मुख्यमंत्री नायब सैनी  ने कहा कि हरियाणा सरकार ने अंत्योदय परिवारों के लिए यह एक विशिष्ट कार्यक्रम बनाया है।  इस योजना के तहत अंत्योदय परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों मे हर वर्ष 1000 किलोमीटर तक नि:शुल्क यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार अंत्योदय की भावना पर काम कर रही है और इन वर्गों के लिए हमने ऐसी अनेक योजनाएं चलाई हैं जिससे उनके जीवन स्तर में काफी बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि 23 लाख परिवारों में से 83 लाख लोगों को हरियाणा प्रदेश के अंदर इस योजना का लाभ मिलने वाला है और बहुत सारे हमारे परिवार इस योजना का लाभ भी उठा चुके हैं। जिनको यह कार्ड हमने वितरित किए थे लगभग एक लाख 11 हजार लोग ऐसे हैं जिन्होंने इस योजना का लाभ भी उठाया है।नायब सैनी ने कहा कि पहले सरकार योजना तो बनाती थी परंतु जिस व्यक्ति के लिए लाभ पहुंचाना चाहिए था वह लाभ वहां तक नहीं पहुंचता था कहीं ना कहीं वह रास्ते में ही दम तोड़ देता था। बहुत सारे लोग छूट जाते थे जिन तक वह लाभ पहुंचता ही नहीं था परंतु जब इसको ऑनलाइन किया गया तो इस ऑनलाइन के माध्यम से सीधे व्यक्ति के घर तक डिलीवरी देने का काम हो रहा है।  इस कार्यक्रम के साथ कैथल, हिसार, जींद, फतेहाबाद, सिरसा, करनाल, भिवानी और कुरूक्षेत्र के लगभग 23 डिपो और 13 सब डिपो जुड़े।  आने वाले 15 दिन में 10 लाख कार्ड बांटे जाने है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here