Home Haryana इस प्राचीन मंदिर में इन श्रद्धालुओं की एंट्री होगी मुश्किल, लागू हुआ...

इस प्राचीन मंदिर में इन श्रद्धालुओं की एंट्री होगी मुश्किल, लागू हुआ Dress Code

180
0

उत्तर प्रदेश (एकता): हमारे देश में मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे और कई धार्मिक स्थल हैं लेकिन हर किसी में खास इतिहास और रहस्य छिपा हुआ है। दुनिया में भारत की संस्कृति और धर्म की अपनी अलग ही पहचान है। काफी लोग दूर-दूराज से कई शहरों में दर्शनों के लिए आते हैं। उनकी कई मंदिरों के प्रति गहरी आस्था होती है। ऐसा ही एक मंदिर यूपी के बुलंदशहर में स्थित है, जहां प्राचीन नागेश्वर महादेव मंदिर काफी मशहूर है।

औरंगाबाद नगर के इस मंदिर के सख्त नियम हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस मंदिर में अब अमर्यादित कपड़े पहनने पर रोक लगाई गई है। अब यहां हाफ पैंट, स्कर्ट, नाइट सूट, कटी-फटी जींस जैसे कपड़े पहनने की पाबंदी है। इन नियमों के पोस्टर मंदिर के बाहर कई जगह लगाए गए हैं। यहां लिखा गया है मंदिर में लोग साधारण कपड़े पहनकर ही आएं। ये ऐतिहासिक मंदिर में शामिल है। यहां पर सालों पहले खोदाई में शिवलिंग प्राप्त हुए थे। जो कि आज भी यहां विराजमान हैं। खास बात यह है कि शिवलिंग दिन में अनेक रंग बदलता है।

श्रद्धालुओं इसके दर्शन करने के लिए दूर-दूर से आते हैं। काफी लोगों की यहां के प्रति गहरी आस्था है। कई लोग यहां तो सिर्फ घूमने के लिए या फिर फोटो क्लिक करवाने के लिए आते थे। इसलिए मंदिर में कई नियम बनाए गए। श्रद्धालुओं को कहा गया कि वह इसको मंदिर की दृष्टि से ही देखें न कि पिकनिक स्पॉट की तरह। गौरतलब है कि देश में महाकाल, खाटू श्याम सहित कई मंदिरों में कपड़ों को लेकर नियम बनाए गए हैं। जिसके चलते इस मंदिर में भी इनको लागू किया गया है। खास बात यह है कि इन दिनों मंदिर के पास सावन मेला लगा हुआ है तो हर सोमवार को श्रद्धालु यहां दर्शनों के लिए आते हैं। तीज व जन्माष्टमी पर भी यहां काफी जमावड़ा लगा रहता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here