Home Haryana अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर पहली बार होगा दंगल…जीतने वाले पहलवानों को...

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर पहली बार होगा दंगल…जीतने वाले पहलवानों को 20 लाख नकद इनाम

232
0
11 दिसंबर, कुरुक्षेत्र- अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर पहली बार राज्य स्तरीय कुश्ती दंगल का आयोजन होने जा रहा है। खेल विभाग की ओर से 12 दिसंबर को होने वाले दंगल में चार मंडल के 16-16 महिला व पुरुष पहलवान हिस्सा लेंगे। विभाग की ओर से दंगल जीतने वाले पहलवानों को 20 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
चार मंडलों के 16-16 महिला-पुरुष पहलवान दिखाएंगे दम
खेल विभाग की ओर से पहली बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर पहली बार एक दिवसीय कुश्ती दंगल का आयोजन होगा। यह दंगल 12 दिसंबर को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के खेल मैदान खेला जाएगा। इसमें चार पुराने गुरुग्राम, अंबाला, हिसार और रोहतक मंडल से दो महिला व दो पुरुष पहलवान अपना दम दिखाएंगे। सभी मुकबाले अलग-अलग भार वर्ग के मुताबिक खेले जाएंगे। कुरुक्षेत्र से पहलवान कृष्ण कुमार और वैष्णवी अंबाला मंडल की तरफ दंगल में उतरेंगे।इससे पहले जिला स्तर पर मुकाबले हुए थे। इसमें पहले और दूसरे स्थान पर रहे 16-16 पहलवानों को राज्य स्तर पर खेलने का मौका मिला। दंगल में मुख्यमंत्री नायब सैनी और खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। दंगल में जीतने वाले पहलवानों को 20 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा, जिसमें पहला इनाम दो लाख रुपये का होगा। दूसरा इनाम एक लाख रुपये तो तीसरे स्थान पर रहे पहलवानों को 50-50 हजार रुपये का इनाम पुरस्कार के रूप में दिया जाएगा।
खेल विभाग हरियाणा के डिप्टी डायरेक्टर भीम अवॉर्ड मंजीत सिंह चहल ने बताया कि यह सभी मुकाबले एक ही दिन में खेले जाएंगे। दंगल के लिए तैयारी चल रही है। केयू के खेल मैदान को तैयार किया जा रहा है। गीता महोत्सव के उपलक्ष्य में यह दंगल कराया जा रहा है। इस दंगल को कराने का मकसद युवाओं को खेल के प्रति जागरूक करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here