Home Haryana महिलाओं ने सिर पर कलश रख निकाली यात्रा, बिखेरी भक्ति की अनूठी...

महिलाओं ने सिर पर कलश रख निकाली यात्रा, बिखेरी भक्ति की अनूठी झलक

183
0

कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में गीता ज्ञान संस्थान गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज के द्वारा निकाली गई शोभायात्रा जिसमें सिर पर कलश लेकर हजारों की संख्या में महिलाओं ने धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के विभिन्न मार्गो की की परिक्रमा। श्रद्धालुओं के ऊपर विशेष ग्लाइडर द्वारा बरसाए गए फूल। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने बताया कि गीता ज्ञान संस्थानों में कल का दिन विशेष रहने वाला है। कृपा प्राप्ति का दिन रहेगा मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा समारोह रहेगा, उसी के उपलक्ष में आज नगर भ्रमण शोभायात्रा निकाली गई।

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने बताया कि धर्म नगरी कुरुक्षेत्र में 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण भी है और कुरुक्षेत्र में स्नान का विशेष महत्व है। उसके थोड़े दिन बाद गीता जयंती का महोत्सव होगा। कथावाचक मुरारी बापू द्वारा 9 दिन की श्री राम कथा रहेगी और कल बाबा चित्र विचित्र का विशेष कार्यक्रम रहेगा। मथुरा वृंदावन की तर्ज पर मंगला आरती कल के दिन विशेष रहेगी दूरदराज से भारी संख्या में श्रद्धालु भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान श्रद्धालुओं के ऊपर विशेष ग्लाइडर द्वारा पुष्प वर्षा भी की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here