रोहतक, 7 दिसंबर :- जिले के गांव किलोई के एक शादी समारोह में कुछ बदमाशो द्वारा बारात में आए दो युवकों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक युवक की मौ.त जबकि दूसरा घायल हुआ है। मृ.तक का नाम मंजीत अहलावत गांव डिगल जबकि दूसरे बाराती मंजीत गांव बलम घायल के रूप में पहचान हुई है।
मृ.तक दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल रह चुका है
दअरसल जिला झज्जर के गांव डिगल से बारात गांव किलोई में आई थी। बारात किलोई गांव के भूमि गार्डन में पहुंच चुकी थी सभी शादी की खुशी मना रहे थे। मगर काले रंग की स्कॉर्पियो में कुछ बदमाश आए और मंजीत और मंदीप एक टेबल पर खाना खा रहे थे तो उन पर बदमाशो ने फायरिंग शुरू कर दी. वहीं बदमाशो ने करीब आठ दस राउंड फायरिंग की ।इससे मंजीत को सिर में गोली मारी उसके बाद उस पर कई गोलियां दागी। मंजीत की मौके पर ही मौ.त हो गई जबकि उसके साथ बैठा मंदीप को पैर में गोली लगी।बता दें मंजीत अहलावत दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल रहा है और अभी वह फाइनेंस का काम करता था। मृ.तक मंजीत दूल्हे के कुनबे में पड़ता था वह दूल्हे का रिश्ते में भाई लगता था। मौ.त के बाद शादी की खुशी मातम में बदल गई।जैसे ही शादी में फायरिंग में मौ.त की खबर पुलिस को लगी पुलिस मौके पर और पीजीआई रोहतक पहुंची।पुलिस ने परिजनों के बयान पर ह.त्या का अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार परिजनों के किसी के साथ कोई रंजिश की बात नहीं बताई है। सूत्रों के अनुसार मंजीत की हत्या के पीछे हिमांशु भाऊ गैंग का हाथ है।
पुलिस प्रशासन का कहना ये
मौके पहुंचे डीएसपी वीरेंद्र सिंह और SHO प्रकाश चंद ने बताया कि उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी गांव किलोई में एक लड़की की शादी थी.बारात में आए दो युवकों पर अज्ञात लोगो ने फायरिंग की है. इसमें मंजीत गांव डिगल की मौ.त हो गई है. जबकि एक घायल हुआ उसका नाम मनदीप गांव बलम का रहने वाला है।अभी कारण और ह.त्या आरोपियों के बारे जानकारी नहीं मिली है। ह.त्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।







