अंबाला, 23 अगस्त : हरियाणा के कृषि मंत्री JP दलाल ने मंच से बयान दिया कि अगर हमारी सरकार न बनी तो फिर हमारी दिल्ली की सरकार बनने वाली सरकार को छ महीने में गिरा देगी ! उनके इस बयान पर कांग्रेस नेत्री चित्रा सरवारा ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी को जनमत से कोई मतलब नहीं ! वहीं उन्होंने करनाल में मुख्य मंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर के रोते हुए पोस्टर पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि ये जनता का बीजेपी के खिलाफ गुस्सा है ! देश में लागतार हो रहे महिलाओं पर दुष्कर्म पर भी चित्रा सरवारा ने दुख जाहिर किया !
नेत्री चित्रा सरवारा ने हरियाणा में कांग्रेस की जीत का दावा भी किया. इसके साथ ही अजय यादव द्वारा कांग्रेस की सरकार बनने पर अपने बेटे को उप मुख्यमंत्री बनाने की बात पर भी कहा की वो एक वरिष्ठ नेता है अगर वो ऐसा सोचते है तो इसमें कोई बुराई भी नहीं है !जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे है वैसे वैसे राज नेता एक दूसरे पर वार पलटवार करने लगे है ! जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आयेगी वैसे वैसे राज नेता मर्यादा से बाहर जाकर विपक्षियों पर वार करने से गुरेज नहीं करेंगे ! बीजेपी के नेता और हरियाणा सरकार में कृषि मंत्री ने मंच से ऐसा बयान दे डाला JISSE विपक्षी पार्टियों को बैठे बैठाएं मुद्दा मिल गया ! JP दलाल ने कहा कि अगर हमारी सरकार नहीं बनती तो हमारी दिल्ली की सरकार उसको छ महीने में गिरा देगी ! उनके इस बयान पर कांग्रेस नेत्री चित्रा सरवारा ने पलटवार करते हुए कहा कि जिस प्रकार से पिछले 10 सालों में बीजेपी ने ये साबित कर दिया कि उन्हें जनमत से कोई मतलब नहीं है ! उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी को पूर्ण बहुत नहीं मिला उन राज्यों की सरकारों को इन्होंने सेंट्रल एजेंसी का गलत इस्तेमाल कर तोड़ा है और ये कहना गलत नहीं होगा की इन्होंने सरकार को नहीं बल्कि जनमत को तोड़ा है ! उन्होंने कहा कि ये तो बीजेपी को बहुत पहले पता चल गया था कि बीजेपी जा रही है और लोगों को भी विश्वास हो गया है कि बीजेपी जा रही है और कांग्रेस आ रही है ! उन्होंने बीजेपी में किसी को भी अहमियत नहीं देने का आरोप लगाया !
हरियाणा के करनाल में मुख्य मंत्री नायब सैनी और पूर्व मुख्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर के रोते हुए के पोस्टर वायरल हो रहे हैं जिसपर कांग्रेसी नेत्री चित्रा सरवारा ने कहा कि जनता को ये बात चूबी है जो नॉन स्टॉप हरियाणा की बात कर रहे है आज हर कोई ये कह रहा है कि हरियाणा में नॉन स्टॉप क्राइम हो रहा है ! उन्होंने कहा कि नॉन स्टॉप उत्पीड़न है महिलाओं का हरियाणा में नॉन स्टॉप बेरोजगारी हैं , नॉन स्टॉप महंगाई है और हर वर्ग के ऊपर नॉन स्टॉप डंडा और लाठी है ! उन्होंने कहा कि जनता ने नेताओं का हाल उन पोस्टरों में बयान किया है ! उन्होंने इसे जनता की आवाज बताया !
देश में महिला दुष्कर्म के मामले लागतार बढ़ते जा रहे है इसका सारा आरोप कांग्रेस नेत्री चित्रा सरवारा ने बीजेपी पर मढ दिया ! उन्होंने देश में हरियाणा को क्राइम में नंबर वन बताया ! उन्होंने कहा कि हरियाणा में हर रोज 46 केस महिला उत्पीडन के होते है जिसमे से छ केस रेप के होते है ! उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में अब तक ममता की कोई उम्मीद नजर नहीं आई ! उन्होंने कहा कि कानून सक्त करने से कुछ नही होता जब तक आरोपी को कड़ी सजा न दिलाई जाए ! उन्होंने बीजेपी पर सवाल उठाए कि बीजेपी ने कभी भी जब अपराध आ गया तो बीजेपी ने हमेशा शक्ति पीड़ित पर दिखाई है न की आरोपी पर !
विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की प्रचंड जीत का दावा किया ! वहीं जब उनसे पूछा गया की पार्टी में गुटबाजी अकसर देखने को मिलती है तो उन्होंने कहा कि गुटबाजी तो जो चल रही है सरकार उसमे भी है जिसमे नेता भी दुखी है और कार्य करता भी दुखी है ! उन्होंने कहा की गुटबाजी का मुद्दा बीजेपी का ज्यादा है कांग्रेस का इतना नहीं है ! उन्होंने कहा कि सभी नेता एक साथ बैठे हुए थे !अजय यादव द्वारा कांग्रेस की सरकार बनने पर अपने बेटे को उप मुख्यमंत्री बनाने की बात पर भी कहा की वो एक वरिष्ठ नेता है अगर वो ऐसा सोचते है तो इसमें कोई मनाही भी नहीं है और कोई बुराई भी नहीं है !







