Home Haryana सिरसा में प्लम्बर का काम करने वाले मंगल सिंह की ...

सिरसा में प्लम्बर का काम करने वाले मंगल सिंह की चमकी किस्मत…लगी डेढ़ करोड़ की लॉटरी

216
0
सिरसा, 04 दिसंबर–सिरसा के खैरपुर में किराये के मकान में रहने वाले एक व्यक्ति की किस्मत चमक गई. जब उसकी डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगी। मंगल सिंह नाम का ये व्यक्ति  पलंबर का काम करता है और अपनी पत्नी व् बेटी के साथ एक किराये के मकान में रह रहा है। पिछले तकरीबन 5-6 सालों से वो लॉटरी खरीद रहा था लेकिन कल देर रात 9 बजे जब उसे लॉटरी बेचने वाले एजेंट का फोन आया कि उसकी डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगी है तो उसकी ख़ुशी का ठिकाना ही नहीं रहा। आज सुबह से ही मंगल के घर आस पड़ोस और रिश्तेदारों का बधाई देने के लिए तांता लगा हुआ है.
पिछले  कई सालों से खरीद रहा था  लॉटरी 
मंगल का कहना है कि वो लॉटरी के पैसे से सबसे पहले अपना खुद का मकान बनाएगा और बाकी बचे पैसो से वो अपनी बेटी के भविष्य को संवारने का काम करेंगे और कुछ दान भी करेंगे। मीडिया से बातचीत में मंगल सिंह ने बताया कि वो पिछले कई सालों से लॉटरी खरीद रहा था,लेकिन कल रात जैसे ही उसे लॉटरी लगने की सुचना मिली तो उसकी और उसके परिवार की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा। मंगल ने कहा कि वो प्लम्बिंग का काम करता है.जिससे उसके परिवार का गुजारा मुश्किल से होता है अब वो अपने काम को विस्तार देगा और अपना खुद का मकान बनाएगा। वही मंगल की पत्नी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले कई सालों से उसके पति लॉटरी खरीद रहे थे अब डेढ़ करोड़ की लॉटरी लगी है तो सबसे पहले तो खुद का मकान और अपनी बेटी के भविष्य को लेकर भी करेंगे।  पडोसी महेन्दरपाल ने कहा कि उन्हें बहुत ख़ुशी है कि मंगल की लॉटरी निकली है वो इसके लिए उसे शुभकामनाएं देते हैं और आगे अच्छे भविष्य की कामना करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here