कैथल, 13 अक्टूबर – मुंबई में हुए बाबा सिद्दी ह.त्याकांड के तार कैथल से जुड़े बताए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक आरोपी गुरमेल कैथल जिले के गांव नरड का रहने वाला है, जो साल 2022 में एक युवक की ह.त्या करने के मामले में कैथल जेल में बंद था, उसके बाद जमानत पर बाहर आने के बाद वह मुंबई चला गया, जहां लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के साथ उसके संबंध बने.
बताया ये भी जा रहा है कि आरोपी कैथल जेल में ही लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के संपर्क में आया था. गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी के मां-बाप की मृ.त्यु हो चुकी है और लंबे समय से अपने गांव में नहीं रह रहा था.आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाबा सिद्दीकी के घर और दफ्तर की रेकी की थी.वे डेढ़ से दो महीने से मुंबई में थे और उन पर नज़र रख रहे थे। मुंबई क्राइम ब्रांच की कई टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं.







