Home Haryana यहां दो दिवसीय दंगल मेले में बाहरी राज्यों से आए पहलवान, महिलाओं...

यहां दो दिवसीय दंगल मेले में बाहरी राज्यों से आए पहलवान, महिलाओं ने भी दिखाए दांव-पैंतरे

240
0

यमुनानगर (अंकुर कपूर): हरियाणा के यमुनानगर के मुसिंबल गांव में आयोजित दो दिवसीय मेला व दंगल में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। पिछले कई वर्षों से यमुनानगर के मुसिंबल गांव में बाबा साध मेला आयोजित किया जाता है। जिसमें हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड से श्रद्धालुओं एवं पहलवान भाग लेते आए हैं।


इस बार मेले में महिला पहलवानों ने भी अपना दमखम दिखाया। कई महिला पहलवान कुश्ती मुकाबले में उतरी, उनका मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। वही अलग-अलग प्रदेशों से आए पहलवानों की कुश्ती मुकाबले लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।

इस अवसर पर यमुनानगर के साढ़ौरा से कांग्रेस विधायक रेनू बाला एवं यमुनानगर के डीएसपी ने यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं व बधाई दी। वहीं गांव के सरपंच बाबा हवा सिंह ने कहा कि पिछले 500 वर्षों से यहां हर साल 2 दिवसीय मेला लगता है। 500 वर्ष पहले यहां बाबा साध ने समाधि ली थी। उन्हीं की याद में यहां मेला लगता है। जिसमें हरियाणा, हिमाचल, उत्तराखंड, पंजाब से पहलवान भाग लेते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here