फरीदाबाद, 7 अक्टूबर –हरियाणा विधानसभा चुनाव के परिणाम के लिए कुछ ही देर का समय बाकि है.कल सुरक्षा के घेरे में मतगणना की जाएगी. फरीदाबाद में मतगणना को लेकर अलग-अलग काउंटिंग सेंटरों में कितने राउंड में गिनती होगी, उसको लेकर प्रशासन में रूपरेखा तैयार की है.
बता दें कि पृथला विधानसभा क्षेत्र में 16 राउंड में गिनती पूरी होगी. जबकि एनआईटी फरीदाबाद में 21 राउंड निर्धारित किए गए हैं. इसके अलावा फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में 18 राउंड में गिनती संपन्न होगी. बडकल विधानसभा क्षेत्र में 21 राउंड रखे गए हैं. बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 19 राउंड में गिनती होगी. जबकि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में 18 राउंड में गिनती पूरी होगी।







