Home Crime हैरतअंगेज मामला: पिता की शादी से नाराज बेटियों ने सौतेली मां पर...

हैरतअंगेज मामला: पिता की शादी से नाराज बेटियों ने सौतेली मां पर किया चाकुओं से हमला

181
0

रेवाड़ी (एकता): हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां नाराज बेटियों ने अपनी ही सौतेली मां पर चाकू से कई वार किए। मीडिया सूत्रों के अनुसार साधुशाह नगर में अपने पिता की दूसरी शादी से नाराज बेटियों ने अपनी सौतेली मां पर हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई।

बता दें कि बेटियों की मां की मौत हो चुकी थी। पांच जनवरी को नरेन्द्र ने ललिता नाम की एक महिला से दूसरी शादी कर ली। मूलरूप से यूपी के प्रयागराज की रहने वाली ललिता रेवाड़ी में जॉब के सिलसिले से आई थी। महिला की मुलाकात नरेन्द्र से हुई।

शादी से पहले उसने खुद बेटियों से पूछा था लेकिन दोनों बेटियां पिता द्वारा दूसरी शादी करने से नाराज है। रविवार को उसकी मां घर में काम कर रही थी। बेटियों ने चाकू से पहले उसकी गर्दन पर वार किया फिर शरीर पर और वार किए। अचानक उसका पिता घर आया तो उन्होंने देखा कि वह घायल पड़ी हुई है वह उसे अस्पताल में लेकर गया। पुलिस को सूचना दे दी गई है, मामले की जांच चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here