Home Haryana जगाधरी से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी आदर्शपाल जीत को लेकर आश्वस्त

जगाधरी से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी आदर्शपाल जीत को लेकर आश्वस्त

137
0
7 अक्टूबर,जगाधरी-वोटिंग के बाद अब नतीजे का इंतजार है। परिणाम का इंतजार ना सिर्फ प्रत्याशियों को है बल्कि राजनीतिक दलों के नेताओं और समर्थकों में भी काफी उत्साह है। जगाधरी से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आदर्शपाल ने कहा कि जीत मेरी होगी। क्योंकि मैं हर बूथ पर घूम कर आया हूं। माहौल आम आदमी पार्टी के पक्ष में है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजो में कुछ ही घंटे शेष है। ऐसे में सभी लोगों की दिल की धड़कन तेज हो गई है कि कौन सा प्रत्याशी उनकी विधानसभा से जीतकर चंडीगढ़ पहुंचेगा। अब खाली समय में प्रत्याशी भी हार जीत का आकलन लगा रहे हैं और कार्यकर्ताओं से बैठकर फीडबैक भी ले रहे हैं।
122 बूथ पर घूमकर आया हूं.. जीत मेरी ही होगी
जगाधरी से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आदर्शपाल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा है कि इस बार जगाधरी में झाड़ू चलेगा और मैं खुद 122 बूथ पर घूम कर आया हूं जिससे साफ है कि जगाधरी विधानसभा में आम आदमी पार्टी की लहर है। उन्होंने कहा कि मैं एग्जिट पोल पर ज्यादा विश्वास नहीं करता लेकिन जगाधरी विधानसभा से जीत मेरी ही होगी। उन्होंने कहा कि मैं जिन मुद्दों को लेकर वोट मांगने के लिए लोगों के बीच गया हूं उन्हें मुद्दों को आगे भी उठाता रहूंगा। क्योंकि जिले में नशा एक बड़ा मुद्दा है इससे न सिर्फ पीड़ियां खत्म हो रही है बल्कि युवाओं का भविष्य भी खतरे में है। उन्होंने दावा किया है कि जगाधरी विधानसभा में शहरी  वोट ज्यादातर आम आदमी पार्टी के हित में होगा और ग्रामीण इलाकों में भी आम आदमी पार्टी के पास अच्छा खासा वोट पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मेरे लिए चुनौती ना पहले कोई था और ना अब आगे कोई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here