हरियाणा, 1 अक्टूबर – चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में पहुंचने के बाद अब हरियाणा में प्रचार का जिम्मा पंजाब कांग्रेस के बड़े नेताओं ने संभाल लिया है.इसी बीच आज पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गांव नन्योला में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंचे.इस मौके पर चौधरी निर्मल सिंह को गांव नन्योला के दलित SC BC कश्यप समाज ने अपना पूर्ण समर्थन देते हुए सम्मानित किया.
पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा दलित विरोधी पार्टी है. इन्होंने हमेशा दलितों को हकों से वंचित रखा है. आज महिलाओं को 2100 रुपए का लालच दिया जा रहा है. क्या भाजपा को 10 सालों से सत्ता में होते हुए महिलाओं की याद नहीं आई. चन्नी ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस ही दलित और किसान वर्ग की इकलौती हितैषी पार्टी है. इस बार अंबाला से चौधरी निर्मल सिंह को बड़ी लीड से जितवाओ ताकि मंत्री पद भी उतना ही बड़ा मिले.चन्नी ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही पहले दिन शंभू बॉर्डर खोल दिया जाएगा।







