Home Haryana अनिल विज ने अंबाला कैंट के लोगों को दी बड़ी सौगात, 8...

अनिल विज ने अंबाला कैंट के लोगों को दी बड़ी सौगात, 8 धर्मशालाओं का किया उद्घाटन

186
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट के लोगों को बड़ी सौगात देते हुए 8 धर्मशालों का उद्घाटन किया। इस मौके पर अंबाला का नगर परिषद का स्टाफ में उनके साथ मौजूद रहा। इस मौके पर बीजेपी के कार्यकर्ता भी भारी संख्या में मौजूद रहे। जहां-जहां गृह मंत्री ने उद्घाटन किए वहां-वहां अनिल विज जिंदाबाद के नारे लगे। इस मौके पर गृह मंत्री ने लोगों को संबोधित भी किया।

इस मौके पर आठ धर्मशालोंं का तीन गांव टुंडला में एक कालरेहड़ी में, दो बोह में और दो बब्याल में उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने सामाजिक काम करने के लिए ऐसा कोई स्थान चाहिए होती है जहां पर बैठकर वो काम कर सकें। कोई सामाजिक काम हैं। कीर्तन मंडली हैं। शौक सभा हो या फिर और कोई ब्याह शादी का कार्य या फिर धार्मिक कार्य। इसके लिए लोगों के पास जगह ही नहीं थी। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने जगह-जगह पूरी विधानसभा में धर्मशालाएं बनाकर दी है ताकि लोग अपने सामाजिक कार्य वहां कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here