Home Sonipat सोनीपत की धरती पर गरजे असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा…बोले कांग्रेस...

सोनीपत की धरती पर गरजे असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा…बोले कांग्रेस अपनी घोषणाओं को नहीं करती पूरा

178
0
सोनीपत, 29 सितम्बर : हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान 5 अक्टूबर को होना है लेकिन उससे पहले हरियाणा की धरती पर सभी राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच जुबानी जंग देखने को मिल रही है और आज बीजेपी के उम्मीदवार निखिल मदान के पक्ष में वोट की अपील करने पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने राहुल, सोनिया और भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधा डाला और कांग्रेस के खिलाफ भी जमकर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस के पास घोषणाओं ही करती है .जबकि बीजेपी घोषणाओं पर अमल करती है और जहां जहां बीजेपी की सरकार है वहां वहां हम आपने वायदे पूरे कर रहे है , उन्होंने हरियाणा में बीजेपी सरकार बनने का दावा किया और भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर ह.मला बोला , बोले बिना खर्ची और पर्ची के नौकरी कांग्रेस में नहीं मिलेगी ।
हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान को मात्र 6 दिन बचे है और इसको लेकर सत्ताधारी पार्टी के स्टार प्रचारक और नेता हरियाणा में सरकार बनाने के लिए दिन रात पसीना बहा रहे हैं और आज सोनीपत में  असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने बीजेपी उम्मीदवार निखिल मदान के लिए सेक्टर 14 में जनसभा को संबोधित किया और मंच से असम से मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने कहा  कि मेरा हिंदी थोड़ा सा तंग है लेकिन आपको सुनना पड़ेगा इसके लिए आपका ध्यानवाद है हमारी देश की  सीमाओं को रक्षा में बलिदान देने वाले हरियाणा को प्रणाम करता हूं, हरियाणा की धरती के वीरों को नमन करते है, लोकसभा में बेशक हम सीट हारे लेकिन विधानसभा ने उनको आशीर्वाद दिया. संविधान को बदलने के नाम पर किसानों और अन्य वर्गों को झूठ बोलने का काम किया,सोनिया राहुल मां बेटे के सरकार बनाने के सपनो पर पानी जनता ने फेर दिया,हरियाणा चुनाव में बाप बेटे का काम नहीं चलेगा ये मैं दावे के साथ कह रहा हूं कांग्रेस के उम्मीदवार सुरेंद्र पंवार पर जमकर निशाना बोला मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरेंद्र पंवार के भी सोनिया के साथ साथ दो दो नाम है,सुरेंद्र पंवार भी सोनीपत को मिनी बांग्लादेश और पाकिस्तान बना देगा,इजरायल ने फिलिस्तीन में युद्ध चल रहा है और फिलिस्तीन के कमांडर की मौत पर जम्मू कश्मीर में महबूबा मुफ्ती चुनाव में प्रचार प्रसार नहीं कर रही है राहुल गांधी संविधान को लेकर घूमते है और अमेरिका में जाकर बोलते है शेड्यूल कास्ट का आरक्षण खत्म की बात करते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here