अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला छावनी में 3 फरवरी को राज्य स्तरीय 75 लाख सूर्य नमस्कार का आयोजन किया जाएगा। जिसको लेकर अंबाला में प्रेसवार्ता रखी गई। इस सूर्य नमस्कार में अनेक संस्थान और स्कूल व कॉलेज के बच्चें हिस्सा लेंगे। जिला अंबाला के लगभग 5 हजार बच्चे सूर्य नमस्कार के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके है। प्रेसवार्ता में चेयरमेन जयदीप आर्य ने कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सिर्फ लोगों को फिटनेस और योग के बारे में जानकारी देना है।

सहयोग के लिए पतंजलि समिति, योग फेडरेशन, ब्रह्माकुमारी, भारतीय योग संस्थान, स्कूल व कॉलेजों के बच्चे हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में आईटीबीपी के ही कुल 75 लाख सूर्य नमस्कार होंगे। इसके साथ ही जो संस्थान, स्कूल और कॉलेज अच्छा सूर्य नमस्कार करेंगे उन्हें राज्य स्तर पर 5 लाख ,2.5 लाख और 1 लाख का पुरस्कार दिया जाएगा और जिला स्तर पर 1 लाख , 50 हजार और 25 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। जगह कम होने के कारण कुछ बच्चों को मना भी किया गया है। हरियाणा आयोग ने अंबाला छावनी में वार हीरोज मेमोरियल को सूर्य नमस्कार के लिए चुना।







