Home Haryana पंजाब सरकार भी हरियाणा सरकार की तरह 14 फसलों को एसपी पर...

पंजाब सरकार भी हरियाणा सरकार की तरह 14 फसलों को एसपी पर खरीदे तो होगा समाधान – दुष्यंत चौटाला

130
0
शाहाबाद : चन्द्रिका ( TSN)-हरियाणा पंजाब के बॉर्डर पर चल रहे  किसानों आंदोलन को लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि पंजाब सरकार भी हरियाणा सरकार की तरह 14 फसलों पर पर एसपी खरीदे तो समाधान निश्चित ही होगा . वही उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नफे सिंह मर्डर केस मामले में भी  कहा  कि  इस विषय पर सीबीआई भी जांच में लगातार लगी हुई है व एसपी झझर इस केस को बड़ी बारीकी से जांच पड़ताल कर रहे हैं। वहीं  हिमाचल में चल रही अदल बदल को लेकर दुष्यंत चौटाला ने कहा ये उनकी अपनी राजनीति है.
गठबंधन में  चुनाव लड़ने का  फैसला होगा  एनडीए की बैठक में 
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ेगी या नहीं,  इसका फैसला एनडीए की बैठक में होगा.  वहीं कहा कि हरियाणा प्रदेश में देसी श*राब पर्यावरण संरक्षण होगा व  बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर कहा पंजाब सरकार भी हरियाणा सरकार की तरह 14 फसलों को एसपी पर खरीदे समाधान हो जाएगा. बता दें कि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने शाहाबाद के दो गांवों का हेलिकॉप्टर  दौरा किया. इस दौरान वे   गांव त्योंडा में पहुंचे जहां जजपा के .सुबे सिंह जिनकी धर्म पत्नी के स्वर्गवास पर दुष्यंत चौटाला ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर शोक जताया व श्रद्धांजलि अर्पित कर परिवार वालों को सांत्वनाऐ दी.वे शाहाबाद के गांव किशनगढ़ में गांव की सरपंच कोमल के घर पहुंचे  जहां गांव के विकास कार्यों व गांव की अनेक समस्याओ के बारे में भी जानकारी हासिल की ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here