Home Haryana हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र आदर्श आचार संहिता की अनुपालन के...

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र आदर्श आचार संहिता की अनुपालन के दिए निर्देश

164
0
पलवल, 20 अगस्त -जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा.हरीश कुमार वशिष्ठ ने आदर्श आचार संहिता को लेकर आज लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों की बैठक ली। उपायुक्त ने अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता की सभी हिदायतों की अनुपालन के लिए दिशा निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डा. हरीश कुमार वशिष्ठ ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि चुनाव आयोग के आदेशानुसार हरियाणा में विधानसभा आम चुनाव आगामी 1 अक्टूबर 2024 को होने निर्धारित किए गए हैं। चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश के साथ-साथ जिला क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो चुकी है। जिला में आदर्श आचार संहिता की हर हाल में अनुपालन सुनिश्चित की जाए। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डा.हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि नगर परिषद व ग्रामीण क्षेत्रों के अपने अधिकार क्षेत्र से वॉल पेंटिंग पर वाइट वॉश कराने के निर्देश दिए गए है। होर्डिंग्ज अथवा बैनर्स को हटाया जा रहा है। अगर कहीं पर होर्डिंग्ज अथवा बैनर लगे हुए है तो सीविजिल ऐप के माध्यम से जिला प्रशासन को सूचित किया जा सकता है। बैंक को निर्देश दिए गए है कि यदि कोई व्यक्ति एक लाख रुपए से ज्यादा निकलता है तो उसकी सूचना जिला प्रशासन को दें ताकि इस राशि का दुरुपयोग चुनाव में ना हो। पलवल जिले में तीन विधानसभा क्षेत्र,पलवल,होडल व हथीन है जिसमें 9 फ्लाइंग टीम का गठन किया गया है। जिले में कहीं भी आचार संहिता का वायलेंस होता है तो मौके पर जाकर देखें और कार्रवाई करें। सरकारी गेस्ट हाउस में किसी भी राजनीतिक दल के नेताओं को ठहरने पर पाबंदी लगा दी गई है। उपायुक्त ने कहा कि पलवल जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराये जाएगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here