अंबाला (अंकुर कपूर): भारत एक ऐसा देश है जहां पर सभी धर्मों के लोग मिलजुलकर रहते हैं और सभी त्योहार मनाए जाते हैं। दिसंबर का महीना चल रहा है और हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है, जिसको लेकर अंबाला में अभी से तैयारियां जोरों-शोरों पर हैं। अंबाला शहर का सीएनआई चर्च सजाया जा रहा है और प्ले अभी से किए जा रहे हैं जिसमें ये बताए जा रहा है कि आखिर क्रिसमस क्यों मनाया जाता है।

इस विषय में मीडिया से बातचीत करते हुए अंबाला मिशन अस्पताल के डायरेक्टर सुनील सादिक ने बताया कि 25 दिसंबर को यीशु मसीह ने जन्म लिया था, जिसको लेकर वे लोग इस दिन को क्रिसमस के रूप में मनाते हैं और खुशियां बांटते हैं। इस दिन कई सारे कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है।








