अंबाला(TSN) सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचने के लिए सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही हैं। जहां-जहां पर विकसित भारत संकल्प यात्रा जा रही है वहां-वहां गांव के लोगों की ओर इस यात्रा का जोरदार स्वागत किया जा रहा है। लोगों के रुके हुए काम उनके घर पर ही हो रहे है और लोग इसको लेकर काफी खुश नजर आ रहे है।लोग इसके लिए सरकार की जमकर तारीफ भी कर रहे है।
इसी कड़ी में गुरुवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा अंबाला के गांव पंजोखरा साहब में पहुंची जिसमें गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बतौर मुख्य अतिथि के शिरकत की। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहें। यात्रा के यहां पहुंचने पर गांव वासियों ने गृह मंत्री का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। गृह मंत्री अनिल विज ने मंच से लोगों को संबोधित किया और विकसित भारत संकल्प यात्रा के बारे में जानकारी देने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी जमकर तारीफ की। इस मौके पर गृह मंत्री अनिल विज ने लोगों को शपथ भी दिलवाई।उन्होंने कहा कि ये तो मोदी का विजन है की सरकारी योजनाओं का फायदा हर आदमी तक पहुंचे। उन्होंने कहा की इसके लिए उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू की है जो हर गांव में जायेगी। उन्होंने कहा कि जो जो योजनाएं लागू की गई है अगर उनके कुछ पात्र रह गए है और वो उसका लाभ नहीं उठा पा रहे है तो उनके मौके पर ही हर काम किए जा रहे है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा यह संकल्प यात्रा हर गांव हर वार्ड में जा रही है ताकि कोई भी बिना सरकारी योजनाओं का लाभ के बिना न रहे।







