अम्बाला : पंखिल वर्मा ( TSN)- भारतीय जनता पार्टी कानूनी प्रकोष्ठ जिला अंबाला के अध्यक्ष राज महक राणा की अध्यक्षता में आज जिला कचहरी अंबाला शहर में केंद्र में लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनने का जश्न मनाया गया और लड्डू बांटे गए.
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद गौड एडवोकेट ने कहा कि देश की जनता ने मोदी की गारंटी पर विश्वास व्यक्त करते हुए लगातार तीसरी बार केंद्र में भाजपा सरकार बनाकर एक इतिहास रचा है.अब देश के विकास को और तेजी मिलेगी और बहुत जल्द भारत की सरकार ने जो विकसित भारत का लक्ष्य रखा है उसकी तरफ केंद्र की सरकार मजबूती से कदम बढ़ाएगी.भारतीय जनता पार्टी कानूनी प्रकोष्ठ जिला अंबाला के अध्यक्ष राज महक राणा ने कहा कि विपक्ष की 37 पार्टियों को मिलाकर 230 पर समेट कर जनता ने स्पष्ट संदेश दिया कि आज भी मोदी के समक्ष कोई भी नेता नहीं है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी की 241सीटे वह एनडीए गठबंधन की 293 सीटे है जो सारे विपक्ष के आंकड़े से भी ज्यादा है. यह बात अपने आप में यह साबित करती है कि देश की जनता आज भी मोदी के साथ है और मोदी के काम में अपना विश्वास व्यक्त करती है.






