साढोरा,11 सितम्बर – साढोरा से विधायक रेणुबाला ने आज बिलासपुर की नई अनाज मंडी स्थित एसडीएम दफ्तर में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान कुमारी सैलजा को उनके साथ आना था लेकिन किसी कर्म से वह नहीं पहुंच पाई। कुमारी शैलजा को सुनने के लिए कार्यकर्ताओ की अच्छी खासी भीड़ भी देखने को मिली। नामांकन के बाद विधायक रहने वाला ने कहा युवाओं की आवाज को विधानसभा में पहुंचाऊंगी
रेनू बाला बोली भाजपा सरकार ने मुझे काम नहीं करने दिया
हरियाणा विधानसभा चुनाव में नामांकन में अब दो ही दिन बचे हैं। 12 तारीख नामांकन दाखिल करने का आखिरी दिन है। प्रदेश भर के दिग्गज नेता आज अपना नामांकन दाखिल कर रहे हैं। साढोरा से कांग्रेस विधायक और प्रत्याशी रेनू बाला ने आज बिलासपुर एसडीएम दफ्तर में अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन के दौरान कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी भीड़ भी देखने को मिली। रेनू बाला का नामांकन दाखिल करने के लिए खुद कुमारी शैलजा को आना था लेकिन परमिशन न मिलने की वजह से वह नहीं पहुंची। इससे पहले टिकट मिलते ही विधायक रहते रेनूबाला ने एक बड़ा रोड शो कर अपना शक्ति का प्रदर्शन भी कराया था। ऐसे में रेनूबाला ने बहुत से वोटर का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। नामांकन के बाद विधायक रेणु बाला ने कहा कि विपक्ष में विधायक रहते हुए भाजपा सरकार ने मुझे काम नहीं करने दिया। इस बार निश्चित तौर से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी। उन्होंने कहा कि साढोरा में बहुत से ऐसे काम है जो करने बाकी है ।







