Home Crime फरीदाबाद में आपस में भिड़े पड़ोसी, जमकर चलीं लाठियां, खूब वायरल हुआ...

फरीदाबाद में आपस में भिड़े पड़ोसी, जमकर चलीं लाठियां, खूब वायरल हुआ Video

221
0

फरीदाबाद (अंकुर कपूर): फरीदाबाद के सेक्टर-16 सब्जी मंडी में महिला और उसके पति के साथ पड़ोसी दुकानदार द्वारा मारपीट करने की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वीडियो में दिख रही पीड़िता के मुताबिक वह फरीदाबाद के सेक्टर-16 सब्जी मंडी में दुकान लगाती है जिसे उसके पास में दुकान लगाने वाले दुकानदार बाप-बेटे उसे उसकी दुकान खाली करने का दबाव बना रहे थे, जब महिला ने दुकान को खाली करने से मना कर दिया तो बाप-बेटों ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसे देख उसके पति जब उसे बचाने के लिए आए तो बाप बेटों ने उसके पति को भी बुरी तरह पीटा। फिलहाल इस मामले में पीड़िता महिला ने सेक्टर 16 पुलिस चौकी में शिकायत दी है। वही दूसरे आरोपी विपक्ष ने भी सेक्टर 16 पुलिस चौकी में अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

इस मामले में आरोपी युवक ने अपनी दुकान का किराया मार्केट कमेटी को नहीं भरा था। इसके चलते मार्केट कमेटी ने वह दुकान महिला को किराए पर दे दी थी। लेकिन इसी दौरान आरोपी पक्ष ने मार्केट कमेटी को दुकान का किराया भर दिया और महिला को दुकान खाली करने के लिए कह कर चले आए। लेकिन महिला आज दुकान खाली नहीं कराई थी इसी बात को लेकर दोनों में आप से झगड़ा हुआ है। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत दे दी गई है लेकिन इस झगड़े में दोनों पक्ष राजीनामे की बात कर रहे हैं। वहीं इस झगड़े में महिला के साथ मारपीट की गई है इसलिए महिला विरुद्ध कानूनी कार्रवाई आरोपियों के खिलाफ की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here