यमुनानगर, 5 सितम्बर : भारतीय जनता पार्टी ने जगाधरी से मौजूदा विधायक और हरियाणा सरकार में कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर पर विश्वास जताते हुए उन्हें तीसरी बार चुनावी मैदान में उतारा है। जैसे ही भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी हुई कृषि मंत्री के जगाधरी आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। जैसे ही कृषि मंत्री अपने कार्यक्रम से अपने आवास पर पहुंचे तभी समर्थको ने अपने कंधे पर कृषि मंत्री को उठा लिया और ढोल की थाप पर खुशी से झूम उठे।
कृषि मंत्री कंवरपाल ने इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए कहा की वो शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करते है जिन्होंने लगातार तीसरी बार उन्हें जगाधरी से चुनावी मैदान में उतारा है । उन्होंने कहा की प्रदेश और जगाधरी की जनता का आशीर्वाद है जो उन्हे एक बार फिर मौका मिला है।इस बार भी जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।इस बार भी विकास के मुद्दे पर चुनाव लडा जायेगा।सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ हम सता में आए थे और उसी नारे के साथ हमने काम करके दिखाया। तीसरी बार भी प्रदेश में बहुत बड़ी बहुमत से भाजपा सरकार बनाएगी।







