Home Haryana पंचकूला की सीमा से 900 मीटर दूर लग रहे भाजपा के साइन...

पंचकूला की सीमा से 900 मीटर दूर लग रहे भाजपा के साइन बोर्ड , कोड आफ कंडक्ट का उलंघन

138
0
पंचकूला 05 सितम्बर :प्रसिद्ध एडवोकेट पंकज चांदगोठिया ने हरियाणा विधानसभा चुनावों की  आचार संहिता चंडीगढ़ के क्षेत्र में भी लगाने की मांग की है.उनका कहना है कि चंडीगढ़ हरियाणा की राजधानी है और पंचकूला के साथ सीमा सटी हुई है और लगभग पंचकूला का हर रेजिडेंट  चंडीगढ़ रोजाना ही जाता रहता है , ऐसे में भाजपा चंडीगढ़ के साथ लगती सीमाओं पर अपने बड़े-बड़े बैनर पोस्टर लगाकर वोटरों को अनधिकृत रूप से  प्रभावित कर रही है ।
एडवोकेट पंकज का कहना है कि उन्होंने सीबीजील ऐप के माध्यम से पंचकूला की सीमा से 500 मीटर दूर शिकायत दर्ज करवानी चाहिए लेकिन ऐप में नोटिफिकेशन आई कि इस क्षेत्र में चुनाव ही नहीं हो रहा है। इस पर उन्होंने मजबूरन ईमेल के ज़रिए शिकायत दर्ज करवाई है की मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट के क्षेत्र में चंडीगढ़ शामिल होना चाहिए क्योंकि हरियाणा विधान सभा व  हाई  कोर्ट भी चंडीगढ़ में है और हरियाणा सरकार के कई दफ्तर भी  चंडीगढ़ में  स्थित है। हालाकि 27 अगस्त को भेजी गई शिकायत इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया ने पंजीकृत कर लिया है, मगर नौ दिन बाद तक भी इसका निवारण नहीं किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here