5 सितम्बर,करनाल– बीजेपी की टिकटों का ऐलान हो चुका है। विधानसभा चुनाव को लेकर और करनाल से बीजेपी ने जगमोहन आनंद को टिकट दी है। हालांकि पिछले कई दिनों से नायब सैनी के करनाल से चुनाव लड़ने की अटकलें थी और मुख्यमंत्री ने भी यहां से चुनाव लड़ने की बात कही थी लेकिन आखिरकार पार्टी ने जगमोहन आनंद को करनाल से अपना उम्मीदवार बना दिया।आनंद बीजेपी से काफी सालों से जुड़े हुए हैं और पूर्व में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया सलाहकार भी रहे हैं।
जगमोहन आनंद का कहना है कि इस टिकट का मैं उधार नहीं चुका सकता, क्योंकि जो विश्वास पार्टी ने मुझ पर जताया हैं करनाल की जनता वह विश्वास पूरा करेगी। उन्होंने साथ ही कहा कि हम इधर-उधर की बात नहीं करेंगे विकास की बात पर चुनाव लड़ा जाएगा । हालांकि करनाल में टिकट का ऐलान होने के बाद ही जगमोहन आनंद के घर के बाहर बधाई देने वालों का तांता लग गया। रिश्तेदार, पड़ोसी और दोस्त, सभी आकर उनका मुंह मीठा करवा रहे हैं और उन्हें आगे के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।







