Home Haryana हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ सुबह से...

हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ सुबह से बारिश

28
0

चंडीगढ़ । हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार सुबह से प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा रही है, जिससे ठंड और बढ़ गई है। बारिश के साथ तेज ठंडी हवाएं चलने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है।

दिल्ली-चंडीगढ़ बेल्ट के पानीपत, सोनीपत और यमुनानगर समेत हिसार, गुरुग्राम, फतेहाबाद, झज्जर, रेवाड़ी, सिरसा और महेंद्रगढ़ जिलों में सुबह से ही बूंदाबांदी जारी है। वहीं सिरसा में देर रात ओलावृष्टि की भी सूचना है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट, ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रदेश के कैथल, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज ठंडी हवाएं चल रही हैं। बाकी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, जहां हल्की बारिश और तेज हवाओं का असर बना रह सकता है।

25 जनवरी तक जारी रह सकता है बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 25 जनवरी तक प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है। शुक्रवार रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है, जिसके चलते अधिकांश जिलों में मौसम अस्थिर बना रह सकता है।

हालांकि आज प्रदेश के औसत तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी दर्ज होने की संभावना है, लेकिन बारिश और हवाओं के चलते ठंड का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here