अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला-हिसार रोड पर एक भयानक हादसा होने का मामला सामने आया है। हादसे में गाड़ियों के परखच्चे तक उड़ गए।

बताया जा रहा है कि शादी समारोह से लौट रहे युवक शराब के नशे में थे और गांव रूपमाजरा के नजदीक उनकी गाड़ी आगे जा रही गाड़ी से जा टकराई। जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और उनकी गाड़ी सड़क पर पलट गई। जिसके बाद रोड पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने मदद के लिए एंबुलेंस व पुलिस को सूचना दी और घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी देते हुए डॉक्टर मोहित ने बताया कि दो युवकों को घायल अवस्था में लाया गया है। एक को चेस्ट पैन है और दूसरे के सिर पर चोट लगी है। मौके पर मौजूद समाजसेवी सूंदर ढींगरा ने अपने साथियों की मदद से सड़क दुर्घटना में शिकार हुए लोगों को गाड़ी से बाहर निकाला। फिलहाल डॉक्टर घायलों का इलाज कर रहे हैं और इनके परिजनों को इस बारे में सूचना दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।








