Home Haryana कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर के विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी को लगा...

कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर के विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी को लगा बड़ा झटका

188
0
यमुनानगर, 28 अगस्त-–कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर की विधानसभा मैं ही बीजेपी को बड़ा झटका लगा है.जिला पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू चौधरी ने बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। वो सैकड़ो समर्थको के साथ पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
जगाधरी विधानसभा में कांग्रेस को लगातार मजबूती मिल रही है। दूसरी पार्टियों का दामन छोड़कर कांग्रेस का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी सिलसिले को पूर्व डिप्टी स्पीकर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अकरम खान आगे बढ़ा रहे हैं। जिला पार्षद प्रतिनिधि बिट्टू चौधरी ने लंबे समय के बाद भाजपा को बाय-बाय बोल दिया है। उन्होंने अपने फार्म हाउस पर सैकड़ो समर्थकों के साथ पूर्व डिप्टी स्पीकर अकरम खान की अगुवाई में कांग्रेस का हाथ पकड़ा है। बिट्टू चौधरी के अलावा दो गांव के सरपंचों ने भी कांग्रेस में अपनी आस्था जताई है। पूर्व डिप्टी स्पीकर ने कहा कि कांग्रेस में शामिल हुए इन लोगों का पार्टी में पूरा सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर से इसे जगाधरी विधानसभा में कांग्रेस को मजबूती भी मिलेगी और आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका फायदा भी होगा। अकरम खान ने आजाद समाज पार्टी और जननायक जनता पार्टी के गठबंधन पर भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। उन्होंने कहा कि इस गठबंधन से कांग्रेस को कोई नुकसान होने वाला नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here