Home Haryana भ्रम फैलाने वाली पार्टी से सावधान रहना होगा :मनोहर लाल खट्टर

भ्रम फैलाने वाली पार्टी से सावधान रहना होगा :मनोहर लाल खट्टर

130
0
कुरुक्षेत्र, 27 अगस्त : उमरी स्थित संत रविदास स्मारक स्थल पर आयोजित प्रदेश स्तरीय दलित सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, भाजपा वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद दुष्यंत गौतम के साथ-साथ प्रदेश स्तरीय दलित नेताओं ने  शिरकत की. प्रदेश स्तरीय दलित सम्मेलन में पूरे प्रदेश भर से दलित समाज के लोग पहुंचें।
 केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल ने दलित समाज स्वाभिमान समारोह में कहा कि कांग्रेस पार्टी दुष प्रचार कर रही है।कांग्रेस पार्टी भ्रम फैला रही है,  भ्रम फैलाने वाली पार्टी से सावधान रहना होगा। राहुल गांधी झूठ का सहारा ले रहे हैं.केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अर्जुन ने कुरुक्षेत्र की भूमि से न्याय का संदेश दिया था।  आज अवसर जन्माष्टमी का है।उन्होंने कहा किगुरु रविदास की याद में भव्य स्मारक उमरी की भूमि पर बनाया जाएगा। जिसकी घोषणा हमने पहले की हुई है।
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर समाज सुधारक थे
 केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि दलित लोगों के प्रति किस प्रकार की सोच उस समय के लोगों में रही होगी। संविधान में सबको बराबरी का हक मिले यह सब सुनिश्चित किया बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने। कांग्रेस के लोगों ने 55-60 साल राज किया है और आज भी दलितों के प्रति भेदभाव बनाया हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here