Home Haryana इंसानियत शर्मसार: पड़ोस के युवक ने 3 साल की बच्ची से किया...

इंसानियत शर्मसार: पड़ोस के युवक ने 3 साल की बच्ची से किया रेप

180
0

पलवल (अकुंर कपूर): हरियाणा के पलवल में एक 3 साल की बच्ची से रेप करने की घटना सामने आई है। पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि घटना उस समय हुई जब बच्ची गली में खेल रही थी। अचानक ही वह गायब हो गई। ढूंढने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पता चला कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक उसकी बेटी को अपने साथ ले गया है। 

महिला ढूंढते हुए आरोपी युवक के प्लाट पर चली गई। वहां उसने देखा कि वह उसकी बच्ची से रेप कर रहा था। उसके पहुंचने पर आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। वह जैसे-तैसे अपनी बेटी को वहां से लेकर आई और पुलिस को सूचित किया।  पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया और उसके बाद उसे जेल भेज दिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here