Home Rohtak रोहतक में कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने पहलवान को मारी गोली

रोहतक में कार सवार नकाबपोश बदमाशों ने पहलवान को मारी गोली

195
0
रोहतक , 24 अगस्त : रोहतक के गांव गांधरा निवासी बाइक सवार एक व्यक्ति पर शुक्रवार शाम को अंधाधुंध फायरिंग करने की वारदात सामने आई है। कार में सवार होकर आए आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। वहीं गोली लगने से घायल को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया। इधर, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।पुलिस के अनुसार गांव गांधरा निवासी करीब 35 वर्षीय राजीव उर्फ ढिला पहलवान गोली लगने के कारण घायल हुआ है। राजीव बाइक पर सवार होकर खेत में गया हुआ था।
 शुक्रवार को वह खेत से वापस आ रहा था। जब वह गांव के बस स्टैंड के समीप पहुंचा तो इसी दौरान एक कार में सवार होकर 3 युवक आए। जिन्होंने राजीव के पीछे गाड़ी लगा दी। वहीं फायरिंग कर दी। इस दौरान राजीव को 2 गोली लगी है। वारदात के बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए। वहीं घायल को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर में लाया गया। इधर, मामले की सूचना मिलते ही सांपला थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची ओर जांच में जुट गई है। फिलहाल आरोपी फरार चल रहे हैं।फायरिंग वारदात की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार 3 नकाबपोश आरोपी घायल राजीव का पीछा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। राजीव बचने के लिए पैदल ही भागता दिखाई दे रहा है। बचने के लिए राजीव काफी दूर तक भागता रहा। लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वहीं आरोपी उसका पीछा करते हुए भाग रहे हैं। वहीं गोली मारने के बाद आरोपी वारदात स्थल से फरार हो गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here