Home Haryana सीएम नायब सैनी बोले…श्रमिकों की समस्याओं को निपटाने के लिए सरकार मिशन...

सीएम नायब सैनी बोले…श्रमिकों की समस्याओं को निपटाने के लिए सरकार मिशन मोड पर

106
0
कुरुक्षेत्र , 24 अगस्त : कुरुक्षेत्र अनाज मंडी में आयोजित भारतीय मजदूर संघ हरियाणा के स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि श्रमिकों की समस्याओं को निपटने के लिए सरकार मिशन मोड पर है.
नायब सैनी ने  कहा कि भारतीय मजदूर संघ की सोच है कि मजदूरों को एक किया जाए.जबकि अन्य संगठन इसके विपरीत सोच रखते हैं. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने अंग्रेजों द्वारा बनाए कानून को समाप्त कर श्रमिकों के लाभ के लिए नए कानून बनाए हैं.मुख्यमंत्री नायब सैनी ने  हुड्डा-शैलजा-रणदीप पर तंज  कसते हुए कहा  कि वो प्रदेशवासियों की नहीं अपनी लड़ाई लड़ रहे हैं.उन्होंने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि संभवत  हुड्डा थोड़ा ज्यादा मलाई खा गए हैं और शैलजा में सुरजेवाला के हाथ कम मलाई लगी है. उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा पोर्टल समाप्त करने व HKRM कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की बात कह रहे हैं, लेकिन उनका यह सपना सपना ही रह जाएगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here