Home Haryana हिसार में महंगी हुई बिजली, यूनिट दरों के साथ अब फिक्स चार्ज...

हिसार में महंगी हुई बिजली, यूनिट दरों के साथ अब फिक्स चार्ज भी जुड़ा; जून के बिलों में दिखा असर

252
0

हिसार | हरियाणा के हिसार जिले में बिजली उपभोक्ताओं को अब पहले से अधिक भुगतान करना पड़ रहा है। बिजली की दरों में वृद्धि के साथ-साथ अब फिक्स चार्ज भी बिलों में जुड़कर आ रहा है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHVBN) ने अप्रैल माह में संशोधित दरों का सर्कुलर जारी किया था, जिसके बाद जून से उपभोक्ताओं को नई दरों के अनुसार बिल भेजे जा रहे हैं।

40 पैसे तक बढ़ा प्रति यूनिट शुल्क

नए सर्कुलर के अनुसार, बिजली प्रति यूनिट दरों में 40 पैसे तक की बढ़ोतरी की गई है। इससे उपभोक्ताओं के मासिक बिलों पर सीधा असर पड़ रहा है, खासतौर पर उन लोगों पर जिनकी खपत अधिक है।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए तीन नई कैटेगरी

बिजली उपभोक्ताओं की खपत और लोड के आधार पर अब तीन अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई हैं। पहले जहां घरेलू उपभोक्ताओं के लिए एक समान दर लागू होती थी, अब उन्हें उनके लोड के अनुसार अलग-अलग फिक्स चार्ज भी देना होगा। इससे पहले जिन उपभोक्ताओं का लोड कम था, उन्हें राहत मिलती थी, लेकिन अब ज्यादा लोड वाले घरों का बिल कहीं अधिक आ रहा है।

बिल में जुड़े नए चार्ज

बिजली यूनिट चार्ज और फिक्स चार्ज के अलावा अब फ्यूल सरचार्ज और इलेक्ट्रिसिटी शुल्क भी उपभोक्ताओं को देना पड़ रहा है। यही वजह है कि उपभोक्ताओं को जून के बिल पुराने बिलों की तुलना में अधिक राशि के साथ मिल रहे हैं।

अधिकारियों की सफाई

DHVBN के एसडीओ संजय सांगवान ने बताया कि अप्रैल 2025 में ही नई दरों को लागू किया गया था। अब उपभोक्ताओं को उसी के अनुरूप बिल भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोड के अनुसार तीन श्रेणियां बनाई गई हैं, जिससे बिलों की गणना अधिक पारदर्शी हो सके।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here