Home Haryana हरियाणा में बिजली के लंबे कट और महंगी बिजली से हर घर...

हरियाणा में बिजली के लंबे कट और महंगी बिजली से हर घर परेशान: -AAP

178
0
चडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)– आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने हरियाणा में बिजली समस्या को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा। उन्होंने कहा आज पूरे हरियाणा में चर्चा है कि दिल्ली-पंजाब में बिजली फ्री और 24 घंटे मिलती है। लेकिन हरियाणा में बिजली के लंबे लंबे कट लगते हैं और महंगी बिजली मिलती है। जिससे हरियाणा का हर घर परेशान है।
हरियाणा में बढ़े हुए और महंगे बिजली बिल माफ होने चाहिए
डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा प्रदेश की जनता चाहती है कि हरियाणा में बढ़े हुए और महंगे बिजली बिल माफ होने चाहिए। गलत बिजली बिल से भी प्रदेश के लोग परेशान हो चुके हैं, जिसे ठीक करवाने के लिए रिश्वत तक देनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि कई कई सालों तक किसानों के ट्यूबवेल कनेक्शन नहीं लगते और सरकार किसानों को चोर समझती है। तार कट के नाम पर किसानों के बिजली कनेक्शन काट देती है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा के गांवों में जो लंबे लंबे कट लग रहे हैं, उस पर सीएजी ने भी मुहर लगा दी है।उन्होंने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट के अनुसार 2015-16 से लेकर आज तक बिजली विभाग को 15576 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। सीएजी ने साफ लिखा है कि सरकार की कमजोर प्लानिंग की वजह से हरियाणा में बिजली व्यवस्था का बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही की वजह से, महंगी बिजली खरीदने और महंगी बिजली खरीदकर पावर कट झेलने के कारण हरियाणा के व्यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसलिए प्रदेश से उद्योगों के हटने का एक मुख्य कारण बिजली है। जिसकी वजह से बेरोजगारी भी बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here