Home Ambala दीपेंद्र हुड्डा ने वायरल हो रहे ट्वीट को लेकर कहा.. ये...

दीपेंद्र हुड्डा ने वायरल हो रहे ट्वीट को लेकर कहा.. ये सब भाजपा के आईटी सेल का खेल

114
0
अम्बाला 18 अगस्त :-कांग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब पद यात्रा के तहत आज अंबाला छावनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने पदयात्रा में पहुंच कार्यकर्ताओं में जोश भरा तो वही भाजपा व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर भी निशाना साधा। इतना ही नहीं दीपेंद्र हुड्डा ने वायरल हो रहे ट्वीट को लेकर भी भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा की ये सब भाजपा के आईटी सेल का खेल है। हरियाणा में चुनावी समर का आगाज़ होते ही राजनीती गर्माती जा रही है। राजनेता भी अब खुल कर ब्यानबाजी कर रहे है।
अंबाला छावनी में आज कॉंग्रेस की हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा की शुरुवात हुई। पदयात्रा में रोहतक सांसद दीपेंदर हुड्डा को सुनने के लिए कांग्रेस कार्यकर्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। दीपेंद्र सिंह हुड्डा इस दौरान भाजपा पर जमकर निशाना साधते नजर आए। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भाजपा कुछ कामों में तो माहिर है। पिछले दिनों भाजपा ने कई घोषणा की। लेकिन अभी तक उनमें से कोई भी घोषणा लागू नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इसलिए अब भाजपा को यह महसूस हो गया था कि यह घोषणाएं झूठी हैं और यह लागू नहीं हो सकती या इन योजनाओं को उनको लागू करने की नियत नहीं थी। वही उन्होंने कहा की हरियाणा मांगे हिसाब के देश आज देश का जन जन हिसाब मांग रहा है कि पिछले 10 सालों में सरकार ने उनके लिए क्या किया। वही चुनावो की तैयारी को लेकर दीपिंदर हुड्डा ने कहा की पिछले कुछ दिनों में वे लगभग 50 विधानसभा में गए है और जन जन की आवाज है की कांग्रेस को लाना है और बदलाव जरूरी है।सोशल मीडिया में रणदीप सुरजेवाला और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा का ट्विटर का एक विवादित टैक्स्ट फोटो वायरल हो रही है जिसको लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा की आईटी सेल को निशाने पर लिया और कहा कि यह उनकी आईटी सेल के साजिश है।हरियाणा में सुरक्षा व्यवस्था के सवाल का जवाब देते हुए हुड्डा बोले की भरता सरकार द्वारा जारी की गई रिपोर्ट बताती है कि सबसे ज्यादा क्राइम आज हरियाणा में है आखिर 10 साल में कितना नुकसान हरियाणा को हुआ होगी जो आज क्राइम में हरियाणा नंबर वन पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here