कुरुक्षेत्र (अंकुर कपूर): कुरुक्षेत्र में दबंगों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। बता दें कि सोमवार धर्मनगरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जहां एक दर्जन नकाबपोश दिनदहाड़े एक व्यक्ति के दोनों हाथ काट कर साथ ले गए।

घटना के समय वहां मौजूद चश्मदीद गवाहों ने पुलिस को बताया कि यहां एक व्यक्ति बैठा था और उस पर 10/12 लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इतना ही नहीं वह व्यक्ति के दोनों काटकर अपने साथ ले गए। वहीं मौके पर पहुंचे डीएसपी रामदत्त नैन ने कहा कि पुलिस कंट्रोल रूम से घटना की सूचना मिली थी।
कुरुक्षेत्र हवेली में वारदात हुई, जिस पर यहां पहुंचे तो पता चला कि 10-12 हथियारबंद लोगों ने जुगनू नामक व्यक्ति पर हमला किया। उसके हाथ काटकर ले गए। इनकी अंकुश कमालपुर या अन्य से रंजिश चल रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित को लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसके बयानों के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा व सीसीटीवी फुटेज खंगाली जाएगी।







