अंबाला (अंकुर कपूर): अंबाला से कश्मीर अध्ययन के लिए हरियाणा से 45 बच्चों का एक ग्रुप कश्मीर के लिए रवाना हुआ। यात्रा पर निकलने से पहले वह गृह मंत्री अनिल विज से मिले और उनसे आशीर्वाद लिया। बता दें कि हरियाणा के बच्चे कश्मीर में जाकर वहां के लोगों से मिलेंगे और कल्चर के बारे में अध्ययन करेंगे। वहां के लोगों से जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर वह क्या सोचते हैं। यहां बच्चे हरियाणा की ऑल ओवर यूनिवर्सिटी से आए हैं।
उन्होंने बताया कि वह हरियाणा की छवि यूनिवर्सिटी ओं से इकट्ठे होकर यहां पहुंचे हैं और जम्मू-कश्मीर में जाएंगे। वहां जाकर वह लोगों से मिलेंगे और जानने की कोशिश करेंगे कि वहां का कल्चर कैसा है। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने इन बच्चों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह बच्चे कश्मीर जाएंगे। उसके बारे में लिखेंगे पहले भी यह बच्चे देश का भ्रमण कर चुके हैं।







