9 अगस्त अम्बाला छावनी-आज गांव श्री पंजोखरा साहिब में समस्त ग्राम निवासियों की और से तीज त्यौहार के अवसर पर कुश्ती दंगल का आयोजन कराया गया।जिसमे हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री निर्मल सिंह ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की. इस कुश्ती दंगल में पहला इनाम तीन लाख रूपये दूसरा इनाम एक लाख रूपये दिया गया।निर्मल सिंह ने फाइनल मैच में बतौर मुख्यातिथि दोनों खिलाड़ियों के हाथ मिलवाकर कुश्ती दंगल को शुरू कराया।
निर्मल सिंह ने कहा कि अम्बाला के अनेको पहलवानों ने देश और दुनिया मे अंतरराष्ट्रीय पटल पर अम्बाला का नाम रोशन किया है।उन्होंने आज के युवाओं को भी समझाया कि नशे से दूर रहते हुए आज के युवाओं को भी खेलो में रुचि बढ़ानी पड़ेगी ताकि आने वाले समय मे भी हमारे अम्बाला का नाम रोशन होता रहे। निर्मल सिंह ने कहा कि अम्बाला के अनेकों खिलाड़ी कुश्तियों में अम्बाला छावनी का नाम देश मे व प्रदेश में रोशन कर चुके है।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के साथ-साथ एशियाड,कॉमनवैल्थ और ऑलम्पिक खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि कुश्ती ने अम्बाला को अनेको विश्वप्रसिद्ध खिलाड़ी दिए है।जिनको पूर्व की सरकारों ने सम्मनित करते हुए उनको सरकारी नौकरी तक दी थी। उन्होंने कहा कि कोई भी प्रतियोगिता में हार और जीत से अधिक महत्व खिलाडिय़ों की प्रतिभागिता का है क्योंकि निरंतर प्रयास और कड़ी मेहनत से खेलों में भाग लेने से असफलताएं भी खिलाड़ी को आगे बढऩे के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से व्यक्ति का सम्पूर्ण व्यक्तित्व विकास होता है और उसमें नेतृत्व,भाईचारे और टीम भावना से कार्य करने जैसे गुण सृजित होते हैं जो जीवन के हर क्षेत्र में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं में जहां खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है वहीं उन्हें एक-दूसरे राज्य की संस्कृति,लोक भाषाओं को समझने और सीखने का अवसर भी मिलता है।







