9 अगस्त कुरूक्षेत्र: एनएचएम कर्मचारियों ने सांझा मोर्चा के बैनर तले अपनी हड़ताल के 15वे दिन पुरे हरियाणा प्रदेश मे नारेबाजी कर के सरकार से अपनी नियमित करने की मांग को रखा। पूरे प्रदेश के साथ साथ आज कुरुक्षेत्र के एनएचएम कर्मचारियों ने नारेबाजी कर के सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने की गुहार लगाई। क्रमिक अनशन के तीसरे दिन आज 6 कर्मचारी अनशन पर रहे।
साँझा मोर्चा की तरफ से सोमबीर एवम डॉ सविता ने कहा की आज पुरे कुरुक्षेत्र के एनएचएम् कर्मचारी नागरिक हस्पताल में सिविल सर्जन कार्यालय के सामने पिछले 14 दिन से लगातार अपनी नियमितीकरण की मांग को पूरा करवाने के लिए धरने पर बैठे हैं। लेकिन सरकार एवं उनके अधिकारी अपनी हठधर्मिता पर अड़े हुए हैं। बीते दिन मिशन निदेशक एन एच एम के बुलावे पर कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल उनसे बैठक करने चड़ीगढ़ सिविल सचिवालय पहुंचा था। मिशन निदेशक ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर, मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद, अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य सुधीर राजपाल एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी से एनएचएम कर्मचारियों के मुद्दे पर बैठक करने के बाद कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जा रहा है और ज्यादातर माँगों पर सरकार एवं अधिकारियों ने अपनी सहमति जताई है। केवल दो माँगों नियमितीकरण एवं कर्मचारियों की सैलरी फिक्स करने के मुद्दे पर अभी सहमति होना बाकी है। पंकज आत्रेय एवँ कुलविंदर कौर ने कहा कि जब तक एन एच एम कर्मचारियों के नियमितीकरण एवम सैलरी फिक्स ना करने जैसी माँगों पर सरकार अपनी लिखित सहमति नही देती है तब तक कर्मचारी अपने धरना स्थल पर डटे रहेंगे। सरकार जल्द से जल्द हमारी माँगों पर उचित कार्यवाही कर अन्यथा कर्मचारियों को मजबूरी में अपने आंदोलन को उग्र रूप देना पड़ेगा।







