Home Haryana 9 अगस्त को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी हरियाणा मांगे हिसाब पद यात्रा : अशोक...

9 अगस्त को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी हरियाणा मांगे हिसाब पद यात्रा : अशोक अरोड़ा

222
0
कुरुक्षेत्र, 6 अगस्त। 9 अगस्त को कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा मांगे हिसाब पदयात्रा कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। इस यात्रा की तैयारी को लेकर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने पंजाबी धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। इस मीटिंग में कार्यकर्ताओं की यात्रा को लेकर ड्युटियां लगाई गई।
पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने बताया कि कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार से 15 सवाल पूछे हैं। लेकिन भाजपा सरकार इनका कोई जवाब नहीं दे रही। इसलिए सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा मांगे हिसाब पद यात्रा शुरू की गई है। 9 अगस्त को 4 बजे स्थानीय जाट धर्मशाला से शुरू होकर यह यात्रा महाराणा प्रताप चौक, नया बाजार, सीकरी चौक, पुरानी सब्जी मंडी, छोटा बाजार होते हुए रोटरी चौक पर पहुंचेगी। जहां कार्यकर्ताओं को दीपेंद्र हुड्डा संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल के भाजपा के राज में हरियाणा जो रोजगार में नंबर वन होता था, आज अपराध में नंबर वन बन गया है। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है, दिनदहाड़े कत्ल हो रहे हैं। प्रति व्यक्ति आय में पहले स्थान पर होने वाला हरियाणा आज सबसे नीचे पहुंच चुका है। इस प्रकार के सवाल कांग्रेस ने भाजपा की सरकार से पूछे हैं और हरियाणा भाजपा के 10 वर्ष के शासन का हिसाब मांग रहा है लेकिन भाजपा सरकार चुप्पी साधे हुए है.कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज प्रदेश में हर वर्ग भाजपा की सरकार से दुखी है। भ्रष्टाचार चर्म सीमा पर पहुंच चुका है, व्यापारियों से फिरौती मांगी जा रही है। पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है आने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा का सुपड़ा साफ करेगी और हरियाणा में चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here