Home Ambala गृह मंत्री अनिल विज ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग कर दिए...

गृह मंत्री अनिल विज ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग कर दिए सख्त निर्देश, जानिए क्या बोले

195
0

अंबाला (एकता): अंबाला में बा+ढ़ ने कहर मचाया हुआ है। हालात दिनों-दिन खराब होते जा रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री, हर विधायक, नेता लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। हाल ही में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट लघु सचिवालय में सभी प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग ली। मीडिया सूत्रों के अनुसार मीटिंग के बाद उन्होंने अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

अनिल विज ने कहा कि इस बार बाढ़ से बहुत ज्यादा पानी आया है। ये लगभग 48 सालों के बाद इतना पानी आया है। उन्होंने यह सारा रिव्यू किया है ताकि सारी चीजें सही की जा सके। पीने का पानी भी दोबारा सही किया गया है। अनिल विज ने कहा कि जिस भी डिपार्टमेंट का जो काम है वो सही से करें। उन्होंने लोगों को कहा कि आज रात तक लो लाइन एरिया से पानी निकाला जाएगा।

इंड्रिस्ट्रियल एरिया में काफी पानी इकट्ठा हो गया था। वहीं मौसम विभाग ने 15 और 16 तारीख तक ओरेंज अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा और प्राइवेट सस्थानों द्वारा भी लगातार उनको खाना पहुंचाया जा रहा है। उन्हें हर तरह की राहत प्रदान की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here