Home Haryana पलवल में 5 अगस्त को होगा कांग्रेस का जिला...

पलवल में 5 अगस्त को होगा कांग्रेस का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन..वरिष्ठ नेता करेंगे शिरकत

139
0

पलवल : चन्द्रिका ( TSN)-पलवल की ब्राह्मण धर्मशाला में 5 अगस्त को कांग्रेस का  जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन होने जा रहा है.जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री एवं  नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा बतौर मुख्य अतिथि सिरकत करेंगे.जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी उदयभान इस सम्मेलन की अध्यक्षता करेंगे. इस सम्मेलन का संयोजन पूर्व मंत्री करण दलाल के नेतृत्व में किया जायेगा।

पलवल जिले की हथीन विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस  नेता बलजीत  डागर के नेतृत्व में  प्रेसवार्ता का आयोजन किया. बलजीत डागर ने बताया कि  जिला स्तरीय कार्यकर्त्ता सम्मेलन में हथीन विधानसभा क्षेत्र से भारी तादाद में लोग हिस्सा लेंगे। इस दौरान उन्होंने  स्थानीय भाजपा विधायक और सरकार पर हथीन की अनदेखी के गंभीर आरोप लगाए। बलजीत डागर ने भाजपा सरकार पर ह*मला बोलते हुए कहा कि  प्रदेश में महंगाई, बेरोजगारी और अपराध चरम पर है, लेकिन सरकार में बैठे लोगों को जनहित से कोई लेना देना नहीं है । कांग्रेस के दस साल के राज  में प्रदेश का चहुमुखी विकास हुआ था, जहां युवाओं को रोजगार देने किसानों को फसलों का उचित मूल्य देने बिजली पानी शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मुलभुत सुविधा देने का काम कांग्रेस की सरकार ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here