अंबाला : अंबाला शहर अनाज मंडी में कल से चल रहा भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह का धरना आज समाप्त हो चुका है। गेहूं पर वैल्यू कट और लस्टर लॉस का बोझ अब किसानों पर नही पड़ेगा इसका पूरा वहन अब हरियाणा सरकार करेगी हरियाणा सरकार के इस फैसले से जहां किसानों को राहत मिली है। वही अब किसानों की फसल के J फार्म भी कटने शुरू हो चुके है भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के पदाधिकारियों का कहना है कि हरियाणा सरकार का यह फैसला बहुत देरी से आया है 12 दिनों से गेहूं की खरीद सही ढंग से नहीं हो पाई है। अब मौसम विभाग द्वारा फिर से बरसात का अनुमान लगाया जा रहा जिससे किसानों के बीच फिर से डर का माहौल है।







