Home Haryana अंबाला में रोडवेज कर्मचारी की ह+त्या मामले में हड़ताल पर बैठे कर्मचारी…यात्री...

अंबाला में रोडवेज कर्मचारी की ह+त्या मामले में हड़ताल पर बैठे कर्मचारी…यात्री परेशान

67
0
गुरुग्राम : चन्द्रिका ( TSN)- भाई बहन के पवित्र त्यौहार भाई दूज का रंग उस वक्त फीका हो गया, जब रोडवेज कर्मचारियों ने देर रात को चक्का जाम का आह्वान कर दिया। त्यौहार मनाने के लिए लोग अपने पैतृक घर जाने के लिए बस स्टैंड तो पहुंचे,  लेकिन उन्हें हरियाणा रोडवेज की एक भी बस नहीं मिली। बस कब चलेगी इसका यात्रियों द्वारा पूछने पर रोडवेज कर्मचारियों ने केवल सरकार के खिलाफ नारेबाजी करके ही जवाब दिया।
आरोप..पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया
रोडवेज कर्मचारियों का कहना है कि तीन दिन से अंबाला में हो रहे प्रदर्शन के बाद जब पूरे प्रदेश में रोडवेज कर्मचारियों ने चक्का जाम कर दिया तो सरकार बातचीत के लिए आगे आई है। आज शाम को होने वाली बैठक में अगर सकारात्मक परिणाम निकला तो उनकी हड़ताल स्थगित होगी अन्यथा यह हड़ताल अनिश्चितकालीन चलेगी। वहीं, इस हड़ताल का असर शहर में देखने को मिला। यात्री बस अड्डे पर परेशान होते दिखाई दिए। बता दें कि दिवाली की रात को अंबाला डिपो में तैनात रोडवेज कर्मचारी राजबीर की कुछ बदमाशों ने ह+त्या कर दी थी। रोडवेज कर्मचारियों का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई के नाम पर कुछ नहीं किया। इसके विरोध में उन्होंने राजबीर के श+व का अंतिम संस्कार तक नहीं किया। वह सरकार से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग के साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता देने और एक सदस्य को नौकरी दिए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने उनकी कोई सुनवाई नहीं की है। जिसके विरोध में आज पूरे प्रदेश में रोडवेज का चक्का जाम कर दिया गया है।
आज शाम को बैठक में लिया जाएगा उचित निर्णय
वहीं, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी कहा है कि वह कर्मचारियों को बैठक के लिए पहले ही बुला चुके हैं। आज शाम को बैठक होनी है। ऐसे में उन्होंने यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए हड़ताल न करने के लिए कहा है, लेकिन हड़ताल टालने के आह्वान के बाद भी कर्मचारी हड़ताल पर बैठ गए। शाम को बैठक में उचित निर्णय लिया जाएगा।
बहरहाल, रोडवेज की हड़ताल से यात्रियों काे परेशानी हो रही है। दूसरे जिलों व राज्यों में जाने के लिए लोगों को हरियाणा रोडवेज की बस नहीं मिल रही है। हालांकि डीटीसी और दूसरे राज्यों की रोडवेज बसें सुचारू रूप से चल रही हैं। वहीं, कुछ यात्रियों ने अपने गंतव्य की ओर जाने के लिए कैब, ऑटो का सहारा लिया है तो कुछ यात्री, मेट्रो और ट्रेन के जरिए अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। अब देखना यह होगा कि आज शाम को होने वाली बैठक में क्या निर्णय होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here