Home Haryana कंप्यूटर टीचर्स ने किया सीएम निवास के बाहर प्रदर्शन…आश्वासन मिलने...

कंप्यूटर टीचर्स ने किया सीएम निवास के बाहर प्रदर्शन…आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शन किया खत्म

113
0
पंचकुला : चन्द्रिका ( TSN)-प्रदेशभर के कंप्यूटर शिक्षकों ने पंचकुला में इकट्ठे होकर अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए प्रदर्शन किया.मुख्यमंत्री निवास के घेराव के लिए प्रदेश भर के कंप्यूटर शिक्षक पंचकुला सेक्टर-5 के धरना स्थल पर इकट्ठे हुए. प्रदर्शन कर रहे कंप्यूटर शिक्षकों को पुलिस ने रोका. इस दौरान आपस मे काफी धक्कामुक्की भी हुई.
वहीं पंचकूला SDM से कंप्यूटर शिक्षक के 5 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल की मीटिंग करवाई गई. इसके बाद  कंप्यूटर शिक्षकों ने DC पंचकूला से बातचीत के बाद प्रदर्शन खत्म किया. DC पंचकूला ने मुख्यमंत्री कार्यलय में बातचीत करके अगले दो दिन में मुख्यमंत्री से मीटिंग का भरोसा दिलाया.
24 जुलाई को फिर से उतरेंगे सड़कों पर
कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष बलराम धीमान ने कहा कि सरकार हर बार आश्वासन देती है मांगे पूरी नही करती ,उन्होंने कहा कि  2014 में भाजपा सरकार ने हरियाणा में सरकार बनने पर पहली कलम से पक्का करने का भरोसा दिलाया था.सरकार को अपना चुनावी वायदा पूरा करना चाहिए. उन्होंने कहा कि डीसी  पंचकुला के भरोसे हमने अपना प्रदर्शन स्थगित कर दिया है.अगर मंगलवार तक हमारी मीटिंग मुख्यमंत्री  से नही हुई तो बुधवार 24 जुलाई को प्रदेश भरके कंप्यूटर शिक्षक फिर से इकठ्ठे होंगे और प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री निवास जाएंगे ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here