करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-केंद्रीय शहरी आवास एवं ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल आज करनाल पहुंचे,जहां उन्होंने पहले भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और चुनाव में जीत के लिए उनका आभार जताया। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा भी की। उसके बाद मनोहरलाल स्थानीय विश्रामगृह में पहुंचे जहां उन्होंने जन संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।
मीडिया से बातचीत में मनोहर लाल ने कहा कि यहां की जनता ने मुझे सांसद के रूप में चुनकर भेजा है और दिल्ली जाने के बाद स्वाभाविक रूप से वहां समय ज्यादा लग रहा है। उन्होंने कहा कि आज करनाल में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की है और अपनी जीत के लिए उनका आभार जताया है। मनोहर लाल ने कहा की चुनाव को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं और इस बार चुनाव में कांग्रेस का झूठ नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि इस बार भारतीय जनता पार्टी फिर से चुनाव जीत कर तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाएगी।राहुल गांधी द्वारा संसद में हिंदुओं को हिं*सक कहने के सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि उन्हें यह सोचकर काफी हैरानी होती है कि इस तरह के शब्दों का वह इस्तेमाल करते हैं और पूरे समाज को हिंसक बता रहे है। जरूर देश की जनता इसके लिए उन्हें करारा सबक सिखाएगी।
टेलीकॉम कंपनियों द्वारा रेट बढाये जाने पर कहा ये
केंद्रीय कैबिनेट मंत्री ने भाजपा नेता अमित शाह द्वारा नायब सैनी को फिर से मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट करने पर इसका स्वागत किया। निजी टेलीकॉम कंपनियों द्वारा रेट बढाये जाने पर उन्होंने कहा कि यह कंपनियों का अपना काम है इसमें सरकार का कोई दखल नहीं है।
करनाल लोकसभा की सभी 9 विधानसभा में जाकर करेंगे जनसंवाद
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वह करनाल लोकसभा की सभी 9 विधानसभा में जाकर जनसंवाद करेंगे.साथ ही कार्यकर्ताओं से भी चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि जनसंवाद में ज्यादातर राज्य सरकार से संबंधित समस्याएं आती हैं जिनका वे चंडीगढ़ से समाधान करवाएंगे। प्रदेश में क्रा*इम बढ़ने के सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि इसके लिए सभी संबंधित एजेंसियां काम कर रही हैं। विदेश से आने वाली धमकी भरी कॉल्स के बारे में उन्होंने कहा कि इसके बारे में विदेश से केंद्रीय एजेंसी विदेश से संपर्क कर कार्यवाही करती हैं।







