Home Haryana हरियाणा में बढ़ेगी गर्मी की तीव्रता, अगले दो दिन चल सकती है...

हरियाणा में बढ़ेगी गर्मी की तीव्रता, अगले दो दिन चल सकती है लू, 15 जिलों में अलर्ट जारी

305
0

चंडीगढ़ | हरियाणा में गर्मी का असर और तेज होने वाला है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) चंडीगढ़ की ओर से प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी दी गई है। अगले दो दिन तक तापमान में बढ़ोतरी और गर्म हवाओं के चलते लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

इन जिलों में लू का खतरा

गुरुवार के लिए मौसम विभाग ने हरियाणा के 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 11 जून को रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां लू की स्थिति गंभीर हो सकती है।

अन्य जिलों में भी अलर्ट

झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत और सोनीपत जैसे जिलों में येलो अलर्ट जारी है। कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है, लेकिन इससे गर्मी में कोई खास राहत नहीं मिलेगी।

सिरसा सबसे गर्म

प्रदेश में सिरसा सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों से तेज धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here