Home Entertainment Barbie Doll बनीं Kiara Advani ने रैंप पर वॉक कर फैंस के...

Barbie Doll बनीं Kiara Advani ने रैंप पर वॉक कर फैंस के उड़ाए होश, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें

304
0

हरियाणा (एकता): कियारा आडवाणी बॉलीवुड जगत की उभरती हुई अभिनेत्री है। उन्होंने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई। वह अपनी खूबसूरती और फिटनेस से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं। फैंस उनकी क्यूट अदाओं पर दिल हार जाते हैं। हाल ही में अभिनेत्री कियारा आडवाणी ने रैंप वॉक किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मीडिया सूत्रों के अनुसार अभिनेत्री पिंक ड्रेस में बार्बी डॉल लग रही थी। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा था। बता दें कि कियारा आडवाणी ने मंगलवार को फाल्गुनी और शेन पिकॉक के लिए रैंप वॉक किया। इस दौरान उन्होंने पिंक कलर का आउटफिट पहना हुआ था, जिसमें वह काफी अच्छी लग रही थीं।

पिंक कलर की ड्रेस में अभिनेत्री को हर कोई इंडियन बार्बी कह कर बुला रहे थे। वहीं दूसरी ओर रैंप वॉक करते हुए कियारा ने अपनी सासू मां को फ्लाइंग किस, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को दोनों की बॉन्डिंग काफी अच्छी लगी। कियारा की स्माइल फैंस का दिल लूट रही थी।

गौरतलब है कि कियारा ने फिल्म कबीर सिंह से बॉलीवुड जगत में अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद उन्होंने काफी फिल्मों में काम करना शुरू किया। आखिरी बार अभिनेत्री कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म सत्यप्रेम की कथा में नजर आईं। इस फिल्म ने काफी कमाई की। अब अभिनेत्री कियारा जल्द ही रामचरण के साथ गेमचेंजर में नजर आने वाली है। जिसका फैंस को ब्रेसबी से इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here